पानागढ़ आरपीएफ वरिष्ठ निरीक्षक का विदाई समारोह आयोजित
पानागढ़(अमन राय ). पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाजार स्थित एक निजी होटल में आसनसोल रेल मंडल के तहत पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट के वरिष्ठ निरीक्षक पीके दास का विदाई समारोह लोकप्रिय संस्था सुगमन फाउंडेशन की ओर से आयोजन किया गया .ज्ञात हो कि श्री प्रवीर कुमार दास, आई सी आरपीएफ पोस्ट पनागढ़, राष्ट्रपति पदक विजेता , आई, पी, एम सम्मान मिला है ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांकसा एसीपी सुमन कुमार जायसवाल, बड़जोड़ा थाना आईसी अर्नव गुहो, पानागढ़ ब्लॉक अस्पताल बीएमएचओ विप्लव मंडल ,पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक संजय कुमार, कांकसा ट्रैफिक गार्ड प्रभारी प्रसनजीत ,समाजसेवी हरजीत सिंह निक्की, पानागढ़ ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल की ऑफिसर जयश्री ,आरपीएफ उप निरीक्षक आरएस सिंह समेत समाजसेवी तनुजा दास आदि अथिति गण उपस्थित थे.

इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने पीके दास के साथ बिताए लम्हों को याद कर उन्हे विदाई दी.मंच का संचालन शिक्षक उमेश मिश्रा ने किया .स्वागत भाषण आरपी सिंह ने किया. इस दौरान संस्था के सदस्यों के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि सुगमन फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर कई सामाजिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित होते रहे हैं. संस्था द्वारा जन कल्याणकारी कार्यों से संस्था की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं. शिक्षक सह सचिव उमेश मिश्रा, एवं संस्था के उपाध्यक्ष संतोष साहू का कहना है संस्था आगे भी सामाजिक, सांस्कृतिक, एवं सम्मान समारोह आयोजित करती रहेगी.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?